CM Dhami Gender Budget Increase: उत्तराखंड में जेंडर बजट में 16.66% की वृद्धि, जानिए सीएम धामी ने क्या कुछ कहा..

CM Dhami Gender Budget Increase:सीएम धामी ने कहा कि जेंडर बजट में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी शिक्षा, स्वास्थ, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने को लेकर जेंडर बजट में 16.66% की वृद्धि करना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सीएम धामी ने अपने ट्वीटर अकाउंट में भी ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।

सीएम धामी ने किया ट्वीट

सीएम धामी ने ट्वीट कर जेंडर बजट में वृ्द्धि के बारें में बताते हुए लिखा कि-

“हमारी सरकार द्वारा जेंडर बजट में 16.66% की वृद्धि करना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,

जो उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने में सहायक होगा।

यह बजट महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ ही समाज में लैंगिक समानता बढ़ाएगा

और मातृशक्ति की स्थिति को और अधिक सशक्त बनाएगा।”

हमारी सरकार द्वारा जेंडर बजट में 16.66% की वृद्धि करना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने में सहायक होगा।

यह बजट महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ ही समाज में लैंगिक समानता बढ़ाएगा और… pic.twitter.com/TdrnjxQ0Dv

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 23, 2025

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के 5वें दिन

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के 5वें दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ।

CM पुष्कर सिंह धामी ने सदन में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा, “कुछ नेता जो खनन पट्टे बांटने के समय खुद को निश्चिंत मानते थे,

अब भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरने में लगे हैं।

अगर हम झूठे वादे करते, तो उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन सरकार नहीं बनती

और केंद्र में तीसरी बार एनडीए सरकार नहीं होती।”

CM धामी का विपक्षी पार्टी पर तंज..

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि-

अगर हम सही काम नहीं करते और केवल दिखावा करते तो तो राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार नहीं होती।

“हम उन नेताओं में से नहीं हैं जो कैमरे के सामने कहते थे, ‘जो करना है कर लो, मैं आंखें बंद कर लूंगा’,”।

मुख्यमंत्री ने मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में अवस्थापना विकास के लिए पहली बार 14,000 करोड़ रुपये के प्रावधान की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने जमरानी, सौंग और लखवाड़ परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार जनता से किए गए वादों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और चुनावों में हम अपनी कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता को जरूर दिखाते हैं।”

Related Articles

Back to top button