33 प्रतिशत आरक्षण, मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

लोक सभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान देने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक के लोकसभा में दो तिहाई व राज्यसभा में निर्विरोध पास होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किया आभार व्यक्त …!

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में यह महत्वपूर्ण व सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की मातृशक्ति की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में अनेकों कार्य किये जा रहे हैं।

राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने मुख्यमंत्री से सदिच्छा भेंट की। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं की ओर से नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा एवं राज्यसभा से पास होने पर राज्य के मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। विधायक शैलारानी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं।

महिला प्रतिभाओं को अवसर देने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है …!

Back to top button