पति के बाद जेठ से बनाया संबंध, नहीं भरा मन तो पड़ोसी पर दिल हार बैठी महिला, फिर प्रेमी संग मिलकर दूसरे को मार डाला

Murder News: गुजरात से एक दिल दहला देने वाला सामना आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. एक महिला का कई लोगों के साथ प्रेम प्रसंग था. उसने प्रेमी संग मिलकर अपने दूसरे पति की हत्या कर दी. जानिए पूरा मामला.

गुजरात के सुरेंद्रनगर में पिछले साल अक्टूबर महीने में धांगध्रा स्थित एक कैनाल से शांतिगिरी गोस्वामी नाम के एक युवक की लाश बरामद हुई थी. अब उस मामले का खुलासा हुआ है. पता चला है कि उस युवक की हत्या की गई थी. इस घटना के पीछे एक महिला का हाथ, जिसने कई प्रेम प्रसंग के चलते इस युवक को मार डाला था, जिसमें उसके प्रेमियों ने साथ दिया था. 

क्या है पूरा मामला?

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में आठ महीने पहले शांतिगिरी गोस्वामी नाम के युवक की लाश मिली थी. शुरुआती जांच में स्थानीय पुलिस ने इसे सामान्य घटना बताते हुए केस बंद कर दिया था. इसके बाद करीब दो महीने पहले अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि यह आत्महत्या या दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का मामला है. इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की गहराई से जांच की. फिर ऐसा खुलासा हुआ कि सब हैरान हो गए. पता चला कि युवक की हत्या उसकी 50 वर्षीय पत्नी जागृति गोस्वामी ने अपने प्रेमी कांतिलाल के साथ मिलकर की थी. इतना ही नहीं जानकारी के अनुसार आरोपी महिला के कई और भी प्रेम संबंध थे. 

Related Articles

Back to top button