CM सम्राट चौधरी ने दलित बस्ती में मनाई दिवाली, लोगों के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां

बिहार में छठ महापर्व से पहले दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों में लोगों ने दीप जलाए और आतिशबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी दिवाली मनाने के लिए लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने पटना की एक महादलित बस्ती में लोगों के साथ त्योहार मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

महादलित बस्ती पहुंचकर की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर दीघा-आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी देवी की प्रतिमा के सामने पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह पास की महादलित बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ दिवाली मनाई। मुख्यमंत्री ने लोगों को त्योहार की बधाई दी और उपहार भी भेंट किए। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से भी अपील की कि वे आदिवासी, अनुसूचित जाति और अतिपिछड़े समाज के लोगों के बीच जाकर त्योहार मनाएं।

बोले- सभी की भागीदारी से त्योहार की खुशी बढ़ती है

सम्राट चौधरी ने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब समाज के सभी वर्गों के लोग इसमें समान रूप से शामिल हों। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर है।मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ समय बिताकर उन्हें भरोसा दिलाया कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी और खुशहाली जरूरी है।

पटना में दिवाली के बाद छठ की तैयारी

दिवाली के साथ ही बिहार में अब छठ महापर्व की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। राजधानी पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में घाटों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। दिवाली के बाद अब लोगों को छठ पूजा का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button