विश्व प्रसिद्ध उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के बाद श्री हेमकुंड साहिब धाम के कपाट भी 23 में को खुलने जा रहे हैं।

विश्व प्रसिद्ध उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के बाद श्री हेमकुंड साहिब धाम के कपाट भी 23 में को खुलने जा रहे हैं। आज ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला रोड स्थित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा से यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया है।

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को पंच प्यारों की अगुवाई में दिल्ली के उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा मार्ग पर रवाना किया है।

इससे पहले उत्साह में दिखाई दे रही श्रद्धालुओं की संगतों ने दरबार साहिब में माथा टेक कर यात्रा के सुगम और सुखद रूप से संचालन की प्रार्थना भी करी। दरबार साहिब में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के बीच गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि इस पवित्र यात्रा के शुभारंभ का इंतजार श्रद्धालुओं को पूरे वर्ष रहता है।

इस यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को रवाना किया गया है। मौके पर उपराज्यपाल सहित तमाम गणमान्य लोगों को कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सम्मानित भी किया गया। मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के निधन पर शोक भी व्यक्त किया। यात्रा के रवाना होने से पहले पंजाब बैंड ने अपनी ऐसी धुन सुनाई की हर कोई उसकी ओर आकर्षित होता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रा मार्ग पर रवाना हुए श्रद्धालुओं ने जो बोले सो निहाल के जमकर उद्घोष भी लगाए। इस दौरान नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 23 मई को विधिपूर्वक श्री हेमकुंड साहिब धाम के कपाट खोले जाएंगे।

यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के रुकने और उनके खाने-पीने की उचित व्यवस्था पहले ही कर दी गई है। उत्तराखंड सरकार का सहयोग लगातार मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button