Chhathi Maiya Aarti: छठ पूजा में करें छठी मैया की आरती, जानें पूजा का महत्व

लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की उपासना की जाती है। छठ पूजा के दौरान व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना करते हैं। इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाई जाती है।

छठ पूजा में आरती का विशेष महत्व

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान आरती करने की विशेष परंपरा है। इसी तरह छठ पर्व में भी छठी मैया की आराधना के बाद आरती की जाती है। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक आरती करने से माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

छठ पूजा के दौरान व्रती साफ-सफाई और पूजा के नियमों का विशेष ध्यान रखते हैं। कई व्रती खरना के बाद निर्जला व्रत रखते हैं और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करते हैं।

छठी मैया की आरती

जय छठी मैया ऊ जे केरवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
ऊ जे नारियर जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए॥

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥

अमरुदवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
शरीफवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए॥

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥

ऊ जे सेववा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
सभे फलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए॥

Related Articles

Back to top button