सोशल मीडिया पर डीएसओ बता रहे पर्याप्त है पेट्रो ईंधन, जबकि हकीकत में नहीं मिल रहा डीजल पेट्रोल

सुल्तानपुर-जिले में पेट्रोल पम्प डीजल पेट्रोल डंप कर रहे है। डीएसओ के आदेश के बाद भी ग्राहक परेशान है।
जब पेट्रो ईंधन की किल्लत की खबरे वायरल होने लगी तो डीएसओ जीवेश मौर्य ने बिना तहकीकात किए अफवाह न फैलाने की नसीहत दे डाली।


बानगी के तौर पर इनके दफ्तर से सबसे नजदीक सरला पेट्रोल पंप ही बंद है।
फोटो हकीकत बताने के लिए काफी है।
कुछ देर पहले सपा विधायक अनूप सांडा का भी ब्रेक था।
हद तो तब है ग्राहकों की कंप्लेन के बाद भी न खुलवाकर नजरंदाज किया जा रहा है।
इसके बावजूद महकमे के साहब मानने को तैयार नहीं है।
शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों के पम्प कई दिन से बंद हैं, सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि किसी पम्प पर ईंधन न होने का बोर्ड नहीं लगा है, बल्कि मशीन खराब है का बोर्ड लगाकर संबंधित विभाग को गुमराह किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button