Amarnath Yatra 2025 Registration: रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देश

Amarnath Yatra 2025 Registration: श्री अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार अब खत्म हो गया है.. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। बतादें कि इस बार यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त 2025 तक चलेगी… यानी कुल 52 दिन की होगी। आस्था और भक्ति से जुड़ी इस यात्रा को लेकर इस बार कई तकनीकी और सुरक्षा सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।

Amarnath Yatra 2025 Registration:

Amarnath Yatra 2025 Registration:

 ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

श्रद्धालु SASB की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा, देशभर में SBI, PNB, J&K बैंक और YES बैंक की कुल 562 शाखाओं में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है। रजिस्ट्रेशन शुल्क 150 रूपए निर्धारित किया गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में…

  • वैध पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • SASB मान्यता प्राप्त अस्पताल से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

 सुरक्षा और सुविधाओं में हुआ बड़ा सुधार

इस बार यात्रा मार्गों को और अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए BRO द्वारा सड़क मार्गों को चौड़ा किया गया है। CCTV कैमरों, ड्रोन निगरानी, और सुरक्षाबलों की तैनाती के जरिए यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता की गई है। साथ ही, SASB की मोबाइल ऐप पर लाइव ट्रैकिंग, मौसम अपडेट, हेल्पलाइन और मेडिकल अलर्ट जैसी डिजिटल सुविधाएं भी यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और पात्रता

  1. आयु सीमा: 13 से 70 वर्ष के व्यक्ति ही यात्रा के लिए पात्र होंगे।
  2. स्वास्थ्य: 6 महीने से अधिक गर्भवती महिलाएं यात्रा नहीं कर सकतीं।
  3. स्वस्थता प्रमाण पत्र: SASB द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पताल से अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण लिंक और जानकारी

Amarnath Yatra 2025 Registration: अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं…
www.jksasb.nic.in

Related Articles

Back to top button